Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14 नवंबर को शाम 4 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास पर होगी। इसमें सभी कैबिनेट मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री मान करेंगे।

विशेष सत्र भी बुला सकती है सरकार
सूत्रों के अनुसार, पंजाब सरकार जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। ऐसे में 14 नवंबर को होने वाली यह बैठक खास मायने रखती है। उम्मीद है कि इस दौरान सरकार कई बड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी और कुछ महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी जा सकती है।

बड़ा ऐलान भी संभव
कैबिनेट मीटिंग के बाद सरकार किसी बड़े ऐलान की तैयारी में भी हो सकती है। फिलहाल इस बात को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि बैठक का एजेंडा क्या होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266156

Share this Post