Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

सर्दी ने दी दस्तक! सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की चेतावनी, तापमान लुढ़का

पंजाब में इस साल सर्दी सामान्य से ज्यादा कड़ी रहने के आसार हैं। नवंबर की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना की सक्रियता के चलते दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर तेज हो गया है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

ला नीना प्रभाव से बढ़ेगी सर्दी की तीव्रता

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल ठंड में बढ़ोतरी का मुख्य कारण ला नीना प्रभाव है। दिसंबर में इसके असर के और मजबूत होने की संभावना है, जिससे पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे का असर कुछ जिलों में देखने को मिलेगा।

कोहरा बढ़ेगा, मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है, हालांकि अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में तेजी से गिरावट के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

6 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अन्य इलाकों में यह 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर और पश्चिमी पंजाब में ठंड सामान्य से अधिक महसूस की जा सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।


78

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146918