Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

आदमपुर से मुंबई और हिंडन की फ्लाइट का समय बदला

आदमपुर से मुंबई और हिंडन की फ्लाइट का समय बदला


आदमपुर  (राजन) : सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से चलने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि एयरपोर्ट अथारिटी ने आदमपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का समय अब बदल दिया है। यह फ्लाइट अब मुंबई से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी। इसके अलावा, आदमपुर से वापस फ्लाइट

4:50 मिनट पर रवाना होकर शाम 7:20 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी।

इसी तरह, स्टार एयर की हिंडन से आदमपुर आने वाली फ्लाइट हिंडन से दोपहर दो बजे रवाना होकर तीन बजे आदमपुर पहुंचेगी। वापस यह आदमपुर से 3:25 मिनट पर रवाना होकर 4:25 मिनट पर हिंडन पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति के अनुसार यह नया समय तय किया गया है, जो मौसम के अनुसार आगे फिर बदला जा सकता है।


60

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147422