Wed, 05 Aug 2026
Post Details

मेडिकल स्टोर संचालक लगवाएं सीसीटीवी : चेयरमैन कंवरदीप पढ़ें पूरी खबर 

मेडिकल स्टोर संचालक लगवाएं सीसीटीवी : चेयरमैन कंवरदीप

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए शेड्यूल्ड एच और एक्स दवाएं बेचने वाले जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स सात दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने पुलिस व सिविल प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग नई दिल्ली की ओर से ये निर्देश जारी किए गए हैं जिन पर तुरंत अमल होना चाहिए।

जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में रिव्यू कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने और मानव तस्करी को रोकने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की ओर से विस्तारित ढांचे को दृढ़ता से लागू किया जा रहा है।

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अमनिंदर कौर ने जिला स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में चेयरमैन को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला बाल भलाई पुलिस अधिकारी ने तीन महीने में 180 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया है, जबकि विद्यार्थियों और युवाओं को जागरूक करने के लिए 406 प्रहरी क्लब स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर स्त्री एवं बाल विकास विभाग राजविंदर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर गुलबहार सिंह, पुलिस एवं सिविल प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191898