Wed, 05 Aug 2026
Post Details

प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन आज, ट्रैफिक डायवर्ट पढ़ें पूरी खबर

प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन आज, ट्रैफिक डायवर्ट

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में एक नवंबर को महानगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

यह नगर कीर्तन सुबह नौ बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से आरंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रात को गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में पहुंचकर संपन्न होगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह

चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक और अन्य प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा।

श्रद्धालुओं व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है। पुलिस ने घोषणा की है कि नगर कीर्तन के मार्ग पर शनिवार सुबह नौ से रात 10 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा।

 

यहां से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

मुख्य डायवर्जन में मदन फल्लौर मिल चौक, अलास्का चौक, रेलवे स्टेशन टी- प्वाइंट, किशनपुरा चौक, दोआबा चौक, पटेल चौक, वर्कशाप चौक, कपूरथला चौक, नकोदर चौक, प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक, मिलाप चौक व शास्त्री मार्केट चौक सहित कुल 21 स्थान शामिल हैं।

 

यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर मदद के लिए कर सकते संपर्क

पुलिस ने सभी लोगों और वाहन चालकों से अपील की कि वे नगर कीर्तन के दौरान निर्धारित मार्ग की बजाय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि यातायात जाम से बचा जा सके। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191897