Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस  पढ़ें पूरी खबर 

जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब : जगराओं से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। 5-6 अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल अज्ञात लोग फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। 

 

बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने पहले कबड्डी खिलाड़ी के साथ मारपीट की और उसके बाद उस पर गोली चला दी। वहीं हैरान करने वाला मामला यह है कि महज थोड़ी ही दूरी पर एस.एस.पी. कार्यालय है। फिर भी अज्ञात लोग इस वारदात को अंजाम दे गए। यह एक गंभीर मामला है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है कि ताकि अज्ञात आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ लग जाए।


50

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147422