Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

ज्वेलर शाप में लूट, विपक्ष बोला-राज्य में अपराधी बेखौफ कांग्रेस और भाजपा नेता विजय ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे, प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल पढ़ें पूरी खबर 

ज्वेलर शाप में लूट, विपक्ष बोला-राज्य में अपराधी बेखौफ

कांग्रेस और भाजपा नेता विजय ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे, प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : भार्गव कैंप में दिनदहाड़े ज्वेलर शाप पर हुई लूट के बाद विपक्षी ने दलों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कई कांग्रेस और भाजपा के नेता मौके पर भी पहुंचे। इसी बीच आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी एवं विधायक पदाश्री परगट सिंह ने आपराधिक वारदातों पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह असफल साबित हो रही है। यह पंजाब और लोगों के लिए खतरे की घंटी है। आप सरकार में राज्य में लोग व कारोबार सुरक्षित नहीं रह गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने पंजाब में डर का माहौल बना दिया है।

 

उन्होंने कहा, ज्वेलरी की दुकान में डाका मारने की ताजी घटना ने आम लोगों में दहशत फैला दी है। सरकार और पुलिस से लोगों का विश्वास उठने लगा है। परगट सिंह ने कहा कि अब पंजाब सरकार को बदलने की पहले रात के अंधेरे में चोरी होती थी, अब दिनदिहाड़े लुटेरे डाके मार रहे हैं

 

पंजाब में आम आदमी पार्टी का नहीं अपराधियों का राज : अमरजीत अमरी

 

जालंधर : वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी ने लूट की वारदात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि दुकानदार सुबह अपनी दुकान पर भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरों, लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें हथियार भी आसानी से मिल जाते हैं और वे हथियार लहराते हुए आते हैं। अमरी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब दुकानदार इकट्ठे होकर सरकार को अपनी अपनी दुकानों की चाबियां सौंप देंगे।

 

अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म

 

जालंधर : ज्वेलर्स से गन प्वाइंट पर हुई लूट के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता रविंदर धीर ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई है। भारतीय जनता पार्टी ट्रेड विंग पंजाब के को-कन्वीनर रविंदर धीर, भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा, मोहिंदर भगत, राजेंद्र चतरथ, डिंपल शर्मा, अजय वर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जिस प्रकार यह लूट हुई है, इसको देखकर लगता है कि अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है। पिछले लंबे समय से लगातार पूरे पंजाब में अपराध बढ़ रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर है, क्योंकि गृह मंत्रालय उनके पास है और वह और उनका पूरा विभाग कानून व्यवस्था के मामले में असफल साबित हुआ है।

 

सीएम ला एंड आर्डर बहाल रखने में फेल

 

जालंधर वेस्ट हलका से कांग्रेस की इंचार्ज सुरिंदर कौर ने भार्गव कैंप में ज्वेलर शाप पर हुई लूट के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिम्मे है और वह कानून व्यवस्था लागू रखने में फेल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भार्गव कैंप वेस्ट हलका का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है। इस इलाके से तो रूटीन में भी निकलना काफी मुश्किल होता है और लुटेरों की इतनी हिम्मत है कि वह वारदात को अंजाम देकर पैदल ही चले गए। सुरिंदर कौर ने कहा कि लुटेरों में इतनी हिम्मत इसलिए ही आती है, क्योंकि आप सरकार कमजोर है। सुरिंदर कौर ने कहा कि पंजाब एक ऐसी अनिश्चितता और दहशत के दौर से गुजर रहा है, जहां नागरिक, कारोबार और युवा कोई भी सुरक्षित नहीं है।

 

कानून व्यवस्था का जनाजा निकला : बेरी

 

ज्वेलरे शाप पर लूट पर दुकान मालिक से मिलने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि व्यस्तम इलाके भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स पर हुई डकैती की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ जाहिर है कि पंजाब के हर जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। भार्गव कैंप जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में जब ऐसी घटना होती है, तो साफ जाहिर है कि शहर में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। बेरी ने कहा कि आप सरकार का कानून व्यवस्था पर कंट्रोल ही नहीं है। शहर में रोजाना कोई न कोई घटना हो रही है।


55

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147452