Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर एक्टिव हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह बिक्रम मजीठिया मामले पर दे दिया बड़ा बयान पढ़ें पूरी खबर

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर एक्टिव हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह

बिक्रम मजीठिया मामले पर दे दिया बड़ा बयान

पढ़ें पूरी खबर 

 


पंजाब ( राजन) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब एक बार मामले में जांच हो चुकी है तो उसकी दोबारा जांच करने का कोई मतलब ही नहीं है।

उन्होंने विजिलेंस की तरफ से गिरफ्तार किए गए बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में कहा कि एक मामले की दोबारा जांच नहीं की जा सकती। जब मामले की एक बार जांच हो चुकी है और उसे हाईकोर्ट को सौंप दिया गया है, तो दूसरी जांच कराने का कोई मतलब नहीं है। हाईकोर्ट को बताना चाहिए कि जांच सही है या नहीं, सीएम कैसे कह सकते हैं कि यह जांच सही नहीं है। एक ही अपराध की दो जांचें नहीं हो सकतीं।

तरनतारन उपचुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम वहां नहीं गए थे, लेकिन हमारी पार्टी बहुत मज़बूत है और हम यह चुनाव ज़रूर जीतेंगे। भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी और जीतकर पंजाब में बढ़ते नशे पर लगाम लगाएगी। अकाली-भाजपा गठबंधन पर फैसला सिर्फ पार्टी हाईकमान ही करेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219829

Share this Post