Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

NCRB के हैरान कर देंगे यह आंकड़े, पंजाब में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों ने की ज्यादा आत्महत्या

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में वैवाहिक कलह और पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े आत्महत्या का एक प्रमुख कारण बन रहे हैं। रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि इन आपसी झगड़ों के चलते आत्महत्या करने वालों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या ज्यादा है।

2023 में पुरुषों  संख्या ज्यादा
NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में पंजाब में पति-पत्नी के आपसी झगड़ों के कारण कुल 185 लोगों ने आत्महत्या की। जिसमें 97 पुरुष और 88 महिलाएं हैं। यह दिखाता है कि वैवाहिक विवादों से उपजे तनाव और निराशा को पुरुषों के लिए संभालना अधिक कठिन हो रहा है।

तलाक के मामलों में भी आत्महत्या
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पंजाब में पति-पत्नी के अलग होने के कारण एक साल में 110 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें 56 पुरुष और 54 महिलाएं थीं।

वहीं तलाक के कारण आत्महत्या करने वालों में सभी पुरुष थे। तलाक के कारण आत्महत्या करने वाले चारों व्यक्ति (4/4) पुरुष ही थे जो वैवाहिक संबंधों के टूटने से जुड़े भावनात्मक आघात को दर्शाता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post