Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पेट्रोल बम से हमला कर बदमाश फरार, मामला दर्ज  पढ़ें पूरी खबर

पेट्रोल बम से हमला कर बदमाश फरार, मामला दर्ज 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब : बाघा पुराना के मरी मुस्तफा गांव में बंसल साइकिल स्टोर नामक दुकान पर गत देर रात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर सामने आई है। राहत यह रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं इसे लेकर दुकानदार ने 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मौके पर पहुंचे बाघा पुराना के डी.एस.पी. दलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें 112 पर मरी मुस्तफा गांव निवासी डिंपल बंसल की शिकायत मिली थी, जिनकी यहां सेनेटरी और साइकिल की दुकान है। उन्होंने शिकायत की थी कि मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान पर पेट्रोल बम फेंका और उनकी दुकान को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कहा कि जल्द ही उनकी तलाश कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261362

Share this Post