Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में भाजपा शिष्टमंडल ने पंजाब के राज्यपाल से की मुलाकात।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में भाजपा शिष्टमंडल ने पंजाब के राज्यपाल से की मुलाकात।

जालंधर 27 जुलाई (   ) : भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने वीरवार को पंजाब के राज्यपाल माननीय बनवारी लाल पुरोहित से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान की अनदेखी के कारण पंजाब के लगभग सभी जिलों में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालातों व पंजाब की जनता को पेश आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए माननीय राज्यपाल को प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही के कारण करोड़ों पंजाबियों की असहाय स्थिति पर अपना गहरा दु:ख और पीड़ा प्रकट करते हुए मांगपत्र सौंपा
  उन्होंने कहा कि इस आपात स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने पहले ही आवश्यक शर्तों को माफ कर दिया है और आवश्यक धन उपलब्ध कराया है, लेकिन यह सरकार जानबूझकर इस पैसे पर कुंडली मारकर बैठी है। इस अवसर पर शिष्टमंडल में सुनील जाखड़ के साथ भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, केवल सिंह ढिल्लों, लखविंदर कौर गरचा, परमिंदर बराड़, गुरप्रीत सिंह काँगड, अरविन्द खन्ना, बलबीर सिद्धू, अमनजोत कौर रामूवालिया, जयइंद्र कौर, डॉ. सुभाष शर्मा, राज कुमार वेरका आदि शामिल थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254270

Share this Post