Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

MLA सुखविंदर कोटली बने SC विंग के राष्ट्रीय को कोआर्डिनेटर   पढ़ें पूरी खबर 

MLA सुखविंदर कोटली बने SC विंग के राष्ट्रीय को कोआर्डिनेटर  

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : आदमपुर हलके के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने एससी विंग का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें उत्तराखंड का इंचार्ज भी बनाया गया है। उन्हें पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, देश में विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी, सचिव जनरल केसी वेणुगोपाल व एससी विंग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजिंदर गौतम का धन्यवाद करते हुए विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर बहुत बड़ा विश्वास किया है, जिसे मैं जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा।

उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मुद्दों को उठाएंगे और इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ेंगे। सुखविंदर सिंह कोटली पंजाब में कांग्रेस के प्रमुख नेता के रूप में जाने जाते हैं और वे हमेशा सरकार को घेरने में सक्रिय रहते हैं। उनकी नई जिम्मेदारी ने पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है, जिससे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।


72

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147408