Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Breaking : चीमा चौक के पास ज़ोरदार ब्लास्ट, हादसे में 10 लोग झुलसे, दहशत में इलाका

लुधियाना के चीमा चौक के पास इंदिरा कॉलोनी में दोपहर को एक घर में रखे पटाखों में भीषण ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज़ थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

धमाके से मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

ब्लास्ट के बाद पूरा मोहल्ला घरों से बाहर निकल आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस घर में हादसा हुआ, वहां पटाखे बनाए और स्टोर किए जाते थे। बताया जा रहा है कि घर में काफी मात्रा में बारूद रखा गया था, जिसे आने वाली दिवाली के लिए स्टॉक किया गया था।

पड़ोसी का बेटा भी झुलसा

पड़ोस में रहने वाली उषा देवी ने बताया कि उनका बेटा हादसे के वक्त ऊपर की मंज़िल पर था। धमाके की चपेट में आने से वह भी झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिस परिवार के घर में ब्लास्ट हुआ, वह रावण और पटाखे बनाने का काम करते हैं।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले बुझी आग

फायर अफसर जशिन कुमार ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग लगभग बुझ चुकी थी। उन्होंने पुष्टि की कि धमाका उस कमरे में हुआ, जहां पटाखों का स्टोर बना हुआ था। झुलसे लोगों को पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234204

Share this Post