Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

ट्रस्ट की दो कालोनियां जाएंगी निगम को, चंडीगढ़ से मंजूरी का इंतजार पढ़ें पूरी खबर

ट्रस्ट की दो कालोनियां जाएंगी निगम को, चंडीगढ़ से मंजूरी का इंतजार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : सूर्या एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू नगर निगम को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के प्रस्ताव पर नगर निगम ने भी दोनों कालोनियों का चार्ज लेने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज नितिन कोहली की पहल पर इन कालोनियों को निगम के अधिकार क्षेत्र मिलने का प्रस्ताव पास कर लिया है। निगम ने फाइनल मंजूरी के लिए प्रस्ताव को चंडीगढ़ लोकल बाडी डिपार्टमेंट के पास भेज दिया है, वहां से मंजूरी के बाद यह दोनों कालोनियां नगर निगम को ट्रांसफर हो जाएगी और यहां पर विकास कार्य तेजी से हो पाएंगे। इसके साथ ही इन कालोनियों में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की वजह से लगी कई पाबंदियां और रुकावटों से भी लोगों को राहत मिलेगी।

शुक्रवार को जालंधर नगर निगम की बैठक में मेयर वनीत धीर ने 17 अक्टूबर हैंडओवर संबंधी प्रस्ताव पारित किया, जिसे अब स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब सरकार, चंडीगढ़ को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया को आप नेता नितिन कोहली, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक रंधावा और मेयर वनीत धीर की संयुक्त कोशिश से पूरा किया गया है। इस प्रक्रिया में सूर्या एन्क्लेव महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू की ज्वाइंट एक्शन कमिटी ने भी सक्रिय भागीदारी दी। इससे पहले लोगों की मांग को देखते हुए नितिन कोहली ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को पत्र लिखकर कालोनियों को नगर निगम को सौंपने का अनुरोध किया था ताकि निवासियों को आवश्यक नागरिक सुविधाएं मिल सकें। इन दोनों कालोनियों के निवासी टूटी सड़कों, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइटों और अनियमित जल आपूर्ति सहित खराब बुनियादी ढांचे की शिकायत करते रहे हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तहत कई विकास परियोजनाएं प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक देरी के कारण अधूरी रह गईं, जिससे लोग निराश थे।

 

जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद 

नितिन कोहली ने कहा कि सूर्या एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के निवासियों के लिए यह राहत की बात है। इस प्रस्ताव को दस दिनों के भीतर औपचारिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। नगर निगम के पास औपचारिक रूप से कार्यभार ट्रांसफर होने के बाद सड़क मरम्मत से लेकर स्ट्रीट लाइट लगाने और जल आपूर्ति में सुधार तक, सभी लंबित कार्य तुरंत निपटाए जाएंगे लोगों ने इस घोषणा का स्वागत किया और इसे लंबे समय से प्रतीक्षित दिवाली का तोहफा बताया। सूर्या एन्क्लेव निवासियों ने कहा कि वर्षों से बुनियादी विकास की मांग कर रहे थे।


77

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147391