Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सरकारी स्कूलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी सरकार के लिए शर्मनाक : परगट सिंह पढ़ें पूरी खबर 

सरकारी स्कूलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी सरकार के लिए शर्मनाक : परगट सिंह

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर: आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पंजाब सरकार को लगाई गई फटकार को सरकार की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण बताया है।

उन्होंने कहा कि अदालत का यह कहना कि राज्य में बच्चों की शिक्षा सरकार की प्राथमिकता नहीं रही, सरकार की लापरवाही का सबसे बड़ा सबूत है। आप सरकार को यह समझना होगा कि बच्चों का भविष्य इश्तिहारों से नहीं, शिक्षकों व क्लासरूम से बनता है। यदि यही दिल्ली का माडल है, तो पंजाब के बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। कई सरकारी स्कूलों में केवल एक शिक्षक है, कहीं टायलेट नहीं हैं, और कई स्कूलों में हेड टीचर तक नियुक्त नहीं हैं। शिक्षा विभाग में हजारों पद खाली हैं, लेकिन भर्तियां रोक दी गई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षा विभाग में रिक्त सभी पदों को छह महीनों में भरा जाए और प्रत्येक स्कूल में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219846

Share this Post