Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कपूरथला में सरपंच की दुकान पर चली ताबड़तोड़ गोलियां! सीसीटीवी में कैद हमलावर, देखें Video 

कपूरथला के गांव बहानी में देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब गांव के मौजूदा सरपंच भूपिंदर सिंह की दुकान पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके से 6 गोलियों के खोल बरामद किए, जिनमें 4 फायर हुए थे और 2 मिसफायर।

दुकान पर 6 फायर, 4 गोलियां शटर में लगीं
सरपंच भूपिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच दो बाइक सवार नकाबपोश युवक उनकी दुकान के सामने आए। उन्होंने दुकान के शटर पर लगातार छह गोलियां चलाईं, जिनमें से चार गोलियां शटर में धंस गईं, जबकि दो कारतूस मिसफायर हो गए। फायरिंग के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए।

सुबह बेटे ने देखी शटर में गोलियों के निशान
सरपंच भूपिंदर सिंह दूध की डेयरी चलाते हैं। सुबह जब उनका बेटा दुकान पर पहुंचा, तो उसने शटर में गोलियों के छेद और जमीन पर खाली खोल (कारतूस) पड़े देखे। उसने तुरंत सरपंच को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 4 फायर किए हुए खोल और 2 मिसफायर कारतूस बरामद हुए।

दुश्मनी नहीं, फिर भी बनी दुकान निशाना: सरपंच
भूपिंदर सिंह ने हैरानी जताते हुए कहा कि उनकी किसी से कोई निजी या चुनावी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और फायरिंग करने वालों का पता लगाने की मांग की। उन्होंने पूछा कि उनकी दुकान को निशाना क्यों बनाया गया?

सरपंच ने बताया कि पिछले 4 दिनों में गांव बहानी में गोलियां चलने की यह दूसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में गहरा डर और भय का माहौल है। उन्होंने फगवाड़ा एसपी माधवी शर्मा से गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास लौट सके।

CCTV में दिखे नकाबपोश हमलावर
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश युवक बाइक पर आकर सड़क किनारे रुकते हैं और दुकान के शटर पर गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही सेकंड में वे फरार हो जाते हैं। एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और इसके आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234204

Share this Post