Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ताकत की मिसाल वरिंदर घुम्मन हुए अमर, परिवार और प्रशंसकों की आंखें नम, दिलों में रह गया खालीपन

इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने के लिए काफी लोग इकट्ठे हुए।

अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
उनके करीबियों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके दोस्त अनिल गिल और अन्य लोगों का कहना है कि इलाज के दौरान घुम्मन का शरीर नीला पड़ गया था। उनका आरोप है कि अस्पताल ने लापरवाही बरती है और वे मांग कर रहे हैं कि उनके शरीर के अचानक नीला पड़ने की जाँच की जाए। दोस्तों ने अस्पताल पर घुम्मन की फाइल इधर-उधर करने का भी आरोप लगाया है।

अस्पताल जल्द जारी करेगा मेडिकल रिपोर्ट
इस मामले पर फोर्टिस अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि अस्पताल जल्द ही वरिंदर घुम्मन की मौत को लेकर एक मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा।

पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी –मंत्री
वहीं, घुम्मन के घर शोक व्यक्त करने पहुँचे मंत्री मोहिंदर भगत ने आश्वासन दिया है कि मौत के कारणों की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बात की है। पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने भी घुम्मन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए जाँच की मांग की है और परिवार के लिए न्याय की बात कही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234198

Share this Post