Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

 जालंधर के अर्बन स्टेट में सरेआम गुंडागर्दी, हथियारबंद नौजवानों ने की पिटाई, देखें CCTV

जालंधर केअर्बन एस्टेट में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां कुछ युवकों ने एक युवक की जमकर छित्तर परेड की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के तहत नौजवानों ने युवक की पिटाई है। घायल युवक थाना 3 के अंतगर्त इलाके है।

हैरानी की बात यह हैकि इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस घटना को लेकर यह कहती नजर आई है कि दोनों पक्षों में राजनीमा चल रहा है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना के दौरान महिला शोर सुनकर घर से बाहर आती है। जिसके बाद कुछ युवक महिला के घर के पास से दौड़ते हुए दिखाई देते है। इस दौरान महिला बाहर सड़क पर आकर देखती है। जिसके बाद नीले रंग की टी-शर्ट पहने युवक घर में आकर छिपकर जान बचाता है। 

जिसके बाद अन्य हथियारबंद युवक आते है और वहां युवक को घेरकर उसकी पिटाई करने लग जाते है। जिसके बाद जब वह दर्जन भर नौजवानों द्वारा युवक को पीटता देखती है तो वह डर मारे घर के अंदर भाग जाती है। युवक को अधमरा करके नौजवान उसे साथ लेकर मौके से फरार हो जाते है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post