Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के अब इस गांव में प्रवासियों को काम करने के लिए माननी होंगे ये शर्ते

पंजाब के गांवों में प्रवासियों के खिलाफ काफी ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब गांव की पंचायतों में प्रवासियों के खिलाफ कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। बठिंडा के गहरी भागी गांव में प्रवासियों के खिलाफ गुरुद्वारा साहिब से ऐलान करते हुए शर्ते लगाई गई हैं। 
पंचायत ने प्रवासियों के लिए जारी की ये शर्तें

  1. प्रवासी गांव में कोई घर या जमीन नहीं खरीद सकेंगे। 
  2. प्रवासी मजदूरों के लिए आधार कार्ड और वोट बनवाने पर पाबंदी रहेगी।
  3. गांव में आए प्रवासी सिर्फ खेत की मोटर पर ही रह सकेंगे।
  4. जिस किसान के खेत में प्रवासी मजदूर काम करेगा, उसकी पूरी जिम्मेदारी उसी किसान की होगी।
  5. हर प्रवासी मजदूर की पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाएगी।

लगातार हो रही घटनाओं के कारण लिया फैसला
गांव के सरपंच बलजीत सिंह ने पंचायत ने होशियारपुर व पंजाब के अलग-अलग जगहों पर प्रवासियों की तरफ से हो रही घटनाओं को लेकर यह सख्त फैसला लिया है। जो भी मजदूर काम के लिए आएगा, वह गांव में सेटल नहीं हो सकेगा। न तो उसे वोट मिलेगी, न आधार कार्ड बनेगा और न ही वह कोई जगह खरीद सकेगा। इस फैसले को किसान यूनियन का भी समर्थन मिला है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post