Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

MLA रमन अरोड़ा को जेल में ही रहना पड़ेगा, इतने दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

जालंधर सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट ने एक बार फिर से रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने इस बार रमन अरोड़ा को 2 हफ्तों के लिए रिमांड पर भेजा है। इससे पहले भी उन्हें दो बार रिमांड पर भेजा जा चुका है।  

इस मामले में हुई थी शिकायत
दरअसल पहले मामले पार्किंग ठेकेदार राजिदंर कुमार की शिकायत पर कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट में पेशी के दौरान एक अन्य मामले में व्यक्ति ने कोर्ट में पेश होकर लाटरी चलवाने की आड़ में विधायक पर पैसे लेने के आरोप लगाए थे। इसी मामले को लेकर कोर्ट से पुलिस को फिर से विधायक का रिमांड हासिल हुआ है।

105 दिन बाद मिली थी जमानत
बता दें कि सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही हाई कोर्ट से 105  दिन के बाद रेगुलर बेल मिली थी। ऐसे में रमन अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बीते दिन रमन अरोड़ा के समधी की भी एंटीसिपेट्री बेल पर भी सुनवाई हुई, जहां कोर्ट से 17 सिंतबर की तारीख दी गई है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post