Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मैं ही सीएम रहूंगा, चल रही अफवाहों पर भगवंत मान ने तोड़ी चुप्पी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर चल रही उन सभी चर्चाओं विराम लगा दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि आम आदमी पार्टी भगंवत मान की जगह किसी ओर को सीएम बनाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि मैं दो दिन अस्पताल में दाखिल था तो कुछ मीडिया चैनल वाले 3 से 4 मुख्यमंत्री नए पंजाब में बनाने की बातें करने लगे थे।

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार हो रहे
सीएम मान ने कहा कि कुछ लोग ऐसे है कि सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहे है। मैं दो दिन अस्पताल में दाखिल था तो कुछ मीडिया चैनल वाले 3 से 4 मुख्यमंत्री नए पंजाब में बनाने की बातें करने लगे थे। व्यूज के चक्करों में फर्जी खबरें चल रही हैं।

हमारी पार्टी में गुटबाजी नहीं
सीएम मान ने आगे कहा कि केजरीवाल भी श्री दरबार साहिब में खड़े होकर कह चुके हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ही रहेंगे। फिर भी कुछ विद्वान अफवाहें फैलाते हुए चैनलों पर व्यू लेने के लिए इस तरह की बातें करते है। हमारी पार्टी संघर्ष से निकली पार्टी है। हमारे पार्टी में कोई गुट नहीं है। लोग ही हमारे गुट के मैंबर है। कुछ लोग पार्टी में गुटबाजी करने आए थे लेकिन समय रहते ही वह बाहर हो गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234177

Share this Post