Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस पार्टी के पूर्व MLA सिमरनजीत सिंह बैंस पर भाई के बेटे ने की फायरिंग, मामला दर्ज  पढ़ें पूरी खबर 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व MLA सिमरनजीत सिंह बैंस पर भाई के बेटे ने की फायरिंग, मामला दर्ज 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

पंजाब (राजन) : लुधियाना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बैंस ब्रदर्स में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस की गाड़ी पर उनके बड़े भाई के बेटे ने फायरिंग कर दी है। इस वारदात में बैंस बाल-बाल बच गए। घटना उस समय हुई जब बैंस अपनी गाड़ी में सवार थे। अचानक उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। हालांकि, गनीमत यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोनों बैंस ब्रदर्स में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद एक भाई परमजीत सिंह के बेटे जगजोत सिंह ने डिर्फेडर गाड़ी में बैठे सिमरजीत सिंह बैंस पर फायरिंग कर दी। वहीं आपको बता दें कि इस मामले में अभी बैंस ब्रदर्स का कोई बयान सामने आई नहीं है। ये मामला कांग्रेस हाईकमान के पास भी पहुंच गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261062

Share this Post