Sat, 20 Jun 2026

जालंधर में हुल्लड़बाजी करते युवकों पर पुलिस ने लिया एक्शन, देखें Video

जालंधर में दोआबा चौक की रोड पर बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करके हुल्लड़बाजी कर रहे युवको को राहगीरों ने सबक सिखाय। दरअसल, राहगीर ने उनकी वीडियो बनाकर द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस द्वारा तीनों युवकों को बुलाकर उनका चालान काटा और कम उम्र के बच्चों को बाइक देने पर उनके परिवार वालों को भी सख्त चेतावनी दी है।

ट्रैफिक पुलिस से इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास एक वीडियो पहुंची थी। जिसमें तीन लड़के बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करके हंगामा कर रहे थे। जिससे उन्हें खुद खतरा हो सकता था और उनकी वजह से दूसरों को भी सड़क हादसे का खतरा हो सकता था। इसके बाद तीनों युवकों के परिवार सहित बुलाया गया और उनका चालान भी काटा गया है वही परिवार को दोबारा से बच्चों को व्हीकल देने की सख्त चेतावनी भी दी गई है।


1040

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168126