Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुप्रीम कोर्ट ने कंगना रनौत को दिया बड़ा झटका, पंजाब की बुजुर्ग महिला पर दिया था यह बयान

बॉलीवुड एक्ट्रैस और मंडी से सांसद एक्ट्रैस कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन के दौरान कंगना की तरफ से बुजुर्ग पर की गई टिप्पणी पर दर्ज मानहानि का केस रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले कंगना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इस ट्वीट ने मचाया था बवाल
दरअसल कंगना रनौत ने साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान बठिंडा की रहने वाली 87 साल की बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए धरने में शामिल होने वाली महिला की वाली बताया था। उनके इस ट्वीट के बाद काफी बवाल मचा था और पंजाब में कंगना की जमकर आलोचना हुई थी।

महिंदर कौर ने दर्ज करवाया था केस
इसके बाद महिंदर कौर ने कोर्ट में कंगना के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256042

Share this Post