Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर Model Town में एक्टिवा रोकने जा रही महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार ने मारी टक्कर, देखें Video

जालंधर मॉडल टाउन में नाकाबंदी के दौरान एक कार ने ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। जिस कारण वह रोड पर ही गिर गई। हादसे के बाद खुद कार चालक महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल भी लेकर पहुंचा। बावजूद इसके पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर लिया है। इस पूरे घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

बुधवार शाम की है घटना
कार चालक दविंदर ने बताया कि घटना बुधवार शाम साढ़े 6 बजे की है। वह लुधियाना से मॉडल टाउन मार्किट की तरफ से गुजर रहा था कि तभी महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी सिमरनजीत एक्टिवा रोक रही थी और वह कार से टकरा गई। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी का ईलाज करवाने के लिए दबाव बनाया गया, जबकि उसकी कोई गलती भी नहीं थी।

पुलिस पर पैसे मांगने के आरोप लगाए
दविंदर ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि इसके बाद वह महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले गए और उसका एक्स रे भी करवाया। पर महिला ने उससे 60 हजार रुपए की मांग। जबकि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है कि महिला पुलिसकर्मी खुद बीच सड़क पर आई थी और इसी कारण वह कार से टकराई।  

पुलिस ने आरोपों को नकारा
वहीं पुलिस ने दविंदर के इन सभी आरोपों को नकारा है। घटना के दौरान मौजूद ASI कुलदीप सिंह ने कहा कि लेडी कांस्टेबल का एक्सीडेंट हो गया था और उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। किसी से भी पैसे की कोई मांग नहीं की गई है। हम बस चाहते हैं कि लेडी कांस्टेबल का ठीक हो जाए। उसकी कार को जब्त कर लिया गया है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post