Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ऑटो में सफर करने वाले ज़रा बचके, कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसी घटना, देखें Video

पंजाब के लुधियाना में हाईवे पर बुधवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब तीन बदमाशों ने साहसिक हमला कर एक महिला मीना कुमारी को अपने ऑटो में बंधक बना लिया। महिला के हाथ चुन्नी से बांधने की कोशिश की गई, लेकिन उसने खुद को ऑटो के बाहर लटकाकर बचाने की अद्भुत कोशिश की।

जालंधर बाइपास से लिया था ऑटो

मीना कुमारी ने बताया कि फिल्लौर से नवां शहर जाने के लिए जालंधर बाइपास से ऑटो लिया था। तभी एक लड़के ने बाथरूम जाने के बहाने ऑटो को रोकवाया। जैसे ही वह वापस आया, तीन लुटेरे सामने आ गए। उन्होंने मीना को बीच में बैठाकर ऑटो रोकने से मना किया और तेजधार हथियार निकाल कर चुन्नी से बांधने की कोशिश की।

मदद के लिए महिला ने लगाई गुहार
महिला ने खुद को ऑटो के बाहर लटकाकर करीब आधा किलोमीटर तक जीवित रहने की जंग लड़ी। राहगीर और अन्य वाहन चालक मदद के लिए आगे आए, लेकिन ऑटो ड्राइवर ने मदद करने की बजाय गाड़ी को भागा दिया। कुछ दूरी पर ऑटो बेकाबू होकर पलट गया, जिससे दो लुटेरे पकड़े गए, जबकि तीसरा फरार हो गया।

राहगीर ने रिकॉर्ड की वीडियो

इस पूरी घटना का भयावह वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे महिला मजबूती से खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी और बदमाशों की हरकतें रिकॉर्ड हो गईं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post