Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कोर्ट में हरियाणा पुलिस को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गाड़ी के साथ भी की तोड़फोड़, देखें Video

यूपी के मेरठ से ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल कोर्ट में आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा पुलिस को वकीलों ने बुरी तरह पीटा। वकीलों ने पुलिस को इतना पीटा की उन्हें अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। बाद में मेरठ पुलिस के पहुंचने के बाद यह पूरा मामला शांत हुआ।

आरोपी को पकड़ने आई थी पुलिस
दरअसल हरियाणा की पुलिस कैथल में हत्या के आरोपी सुखदेव को पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर सिविल ड्रेस में आई थी। जैसे ही शाम साढ़े 5 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने शोर मचा दिया कि मुझे किडनैप किया जा रहा है। आरोपी की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी वकील दौड़ते हुए उसे बचाने के लिए पहुंचे। 

वकीलों ने घेरकर की पिटाई
सभी वकीलों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भागने की कोशिश भी की, पर वकीलों ने उनका पीछा कर पीटा। इस वकीलों ने स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ भी तोड़-फोड़ की जिस पर पुलिसकर्मी आए थे। हालांकि गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। बावजूद इसके वकीलों ने उसके साथ तोड़-फोड़ की।

लोकल पुलिस के आने पर मामला हुआ शांत
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि हरियाणा पुलिस की टीम ने अपने आईडी कार्ड भी दिखाए। पर वकीलों ने आईडी कार्ड को फेंक दिया। जब मेरठ पुलिस को इस घटना का पता चला तो पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। वहीं आरोपी सुखदेव को भी सिविल लाइन थाने भेज दिया। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234170

Share this Post