Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अब इस एयरपोर्ट से इस रूट पर सभी उड़ानें हुई रद्द पढ़ें पूरी खबर 

अब इस एयरपोर्ट से इस रूट पर सभी उड़ानें हुई रद्द

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) के लिए चलने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितम्बर तक रद्द कर दी गई हैं। अचानक उड़ानें बंद होने से यात्रियों में निराशा देखने को मिल रही है। यह एयरपोर्ट जालंधर और दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और एन.सी.आर. तक पहुंचने का एक आसान साधन बना हुआ था, लेकिन लगातार कैंसिलेशन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यात्रियों ने कहा कि उन्हें पहले से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें अब मजबूरी में चंडीगढ़ या अमृतसर से उड़ानें लेनी पड़ रही हैं, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।

जालंधर से दिल्ली काम के लिए जाने वाले एक यात्री ने बताया, "हमारे लिए आदमपुर एयरपोर्ट बहुत सुविधाजनक था। अब बार-बार फ्लाइट रद्द होने से हमें सड़क मार्ग या अन्य शहरों से हवाई यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे परेशानी दोगुनी हो गई है।" यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन को यात्रियों को पहले से सही जानकारी देनी चाहिए। कई बार टिकट बुक करने के बाद अचानक कैंसिलेशन की वजह से मीटिंग्स और जरूरी काम प्रभावित हो जाते हैं। यात्रियों ने मांग की है कि स्टार एयर जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करे और शैड्यूल को स्थिर बनाए, ताकि उन्हें बार-बार की असुविधा से निजात मिल सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260941

Share this Post