Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में बारिश के कारण इस इलाके में गिरा घर, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

जालंधर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह घटनाएं हो रही है। बीते दिन डीएवी कॉलेज के पास सड़क पर सफेदे का पेड़ गिरने की घटना सामने आई थी। वहीं मोदियां मोहल्ला (माई हीरां गेट) में जर्जर मकान गिर गया। बताया जा रहा हैकि इस घटना में बाहर खड़े 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गए।

मलबे के नीचे आने से एक कुत्ता मर गया। इलाका निवासियों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज आई, जिसके बाद जब उन्होंने घर के बाहर जाकर देखा तो पता चला कि पुराना जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। 

लोगों ने बताया कि मकान पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। मकान के बाहर खाली स्थान होने के कारण लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं। लोगों ने बताया कि यदि कोई अपना वाहन खड़ा कर रहा होता या लेकर जाने लगा होता तो अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post