Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में  गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, पति की मौजूदगी में महिला ने उतारे कपड़े, CCTV आई सामने

लुधियाना में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। एक महिला ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष कपड़े उतार कर उनके आगे फेंक दिया। इस घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब में हंगामा हो गया। संगत ने मौके पर पहुंच महिला को काबू किया। महिला ने ये शर्मनाक हरकत अपने पति के सामने की। 

किन कारणों से महिला ने इस तरह की हरकत की यह अभी पता नहीं चला। वारस पंजाब दा के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी महिला प्रकाश कौर निवासी गांव जुगियाणा के खिलाफ धारा 298 BNS के तहत मामला दर्ज कर दिया है।
 
पुलिस को जसवंत सिंह चीमा ने कहा कि मैं अकाली दल पंजाब वारस पंजाब दा के सदस्य हूं। मुझे सोशल मीडिया पर पता चला कि गांव जुगियाणा थाना साहनेवाल के अधीन गुरुद्वारा श्री रविदास जी महाराज में 21 अगस्त को एक महिला प्रकाश कौर ने अपने पति हरभजन सिंह की मौजूदगी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अपने शरीर पर पहने कपड़े उतार कर निर्वस्त्र हो गई और कपड़े वहीं फेंक दिए। 

इस घटना के समय प्रकाश कौर का पति हरभजन सिंह भी मौके पर मौजूद था। जिसका इस घटना में पूरा हाथ है। प्रकाश कौर ने उक्त घटना को अंजाम देकर समस्त पंजाब निवासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बता दें अभी आरोपी महिला पुलिस गिरफ्तार से बाहर है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post