Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका में ट्रक हादसे में पंजाबी ड्राइवर के भाई को भी किया अरेस्ट, हादसे के समय साथ में था 

 अमेरिका के फ्लोरिडा में पंजाबी ट्रक ड्राइवर के हाईवे पर गलत टर्न लेने के वैन की उससे टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। अब हरजिंदर सिंह के साथ ट्रक में बैठे उसके भाई हरनीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे अब भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा। 

12 अगस्त को हुआ था हादसा 
फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ हाईवे सेफ्टी एंड मोटर व्हीकल्स के मुताबिक 12 अगस्त को हरजिंदर सिंह ने लूसी काउंटी में ऑफिशियल यूज ओनली एक्सेस पॉइंट से गलत तरीके से यू-टर्न लेने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने अपने ट्रक से हाईवे की सभी लेन ब्लॉक कर दीं, जिससे एक भयानक दुर्घटना हुई। इस हादसे में तीन निर्दोष लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अमेरिका ने विदेशी ड्राइवरों की वीजे किए बंद
वहीं इस हादसे के बाद अमेरिकी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए सभी वर्क वीजा जारी करना रोक दिया गया है। विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या न केवल अमेरिकी नागरिकों की जान को खतरे में डाल रही है, बल्कि स्थानीय ट्रक ड्राइवरों की आजीविका को भी कमजोर कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post