Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

दीवाली पर गाड़ी खरीदने पर होगा फायदा, इतने रुपए तक बचा सकते हैं आप

अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ी देर रुक जाइए। क्योंकि दीवाली के बाद से जीएसटी स्लैब में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कारें सस्ती हो सकती हैं। कारें सस्ती होने से आपकी अच्छी-खासी बचत हो जाएगी। 

एक गाड़ी पर करीब 20 से 25 हजार रुपए तक की राहत
इसपर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर जीएसटी में करीब 11 प्रतिशत की कटौती होती है तो छोटी कारों की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इसका मतलब ये हुआ कि ग्राहकों को एक गाड़ी पर करीब 20 हजार रुपए से 25 हजार रुपए तक की राहत मिले। 

ये राहत खासकर उन खरीदारों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी जो अपनी पहली या छोटी कार खरीदना चाहते हैं। ये फायदा सिर्फ और सिर्फ हैचबैक कारों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि Hyundai Exter और Tata Punch जैसी कॉम्पैक्ट SUVs भी इसमें शामिल होंगी। अभी छोटी कारों पर कुल टैक्स करीब 41-42% तक है। 

1. Maruti Suzuki Alto K10 – मिडल क्लास की पहली पसंद

एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली): ₹4.23 लाख

कंपनी की असली लागत: ₹3.27 लाख

GST (28%) + सेस (1%): करीब ₹95,731

RTO चार्ज: ₹36,440

इंश्योरेंस: ₹25,251

FASTag: ₹850

इन सबको जोड़ने पर दिल्ली में Alto K10 की ऑन-रोड प्राइस करीब ₹4.85 लाख बनती है।
इस कार पर खरीदार को कुल ₹1.57 लाख टैक्स और शुल्क चुकाने पड़ते हैं, यानी लागत प्राइस से लगभग 47% ज्यादा।
अगर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया जाए तो खरीदार को लगभग ₹30,000 की बचत होगी।

2. Hyundai Creta – भारत की सबसे पॉपुलर SUV में से एक

एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली, बेस मॉडल): ₹11.10 लाख

कंपनी लागत: ₹7.40 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹3.70 लाख

RTO: ₹1.21 लाख

इंश्योरेंस: ₹47,849

अन्य चार्ज: ₹12,159

कुल ऑन-रोड प्राइस करीब ₹12.92 लाख
खरीदार को कंपनी लागत से लगभग ₹5.5 लाख ज्यादा चुकाने पड़ते हैं। टैक्स का बोझ यहां कंपनी लागत का करीब 75% है। अगर GST 18% कर दिया जाए तो ग्राहकों को लगभग ₹53,000 की बचत होगी।

3. Mahindra Scorpio N Z2 Petrol – दमदार SUV

एक्स-शोरूम प्राइस: ₹13.99 लाख

कंपनी लागत: ₹9.32 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹4.66 लाख

RTO: ₹1.51 लाख

इंश्योरेंस: ₹85,409

अन्य चार्ज: ₹14,492

ऑन-रोड प्राइस करीब ₹16.22 लाख
टैक्स और चार्ज मिलाकर ग्राहकों को कार की लागत से लगभग ₹7.18 लाख ज्यादा देने पड़ते हैं। यहां टैक्स बोझ करीब 78% है। अगर GST घटकर 18% हो जाए तो ग्राहकों को ₹67,000 की बचत होगी।

4. Toyota Fortuner – लग्जरी SUV का टैक्स बोझ

एक्स-शोरूम प्राइस: ₹36.05 लाख

कंपनी लागत: ₹24.03 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹12.01 लाख

RTO: ₹3.60 लाख

इंश्योरेंस: ₹1.78 लाख

अन्य चार्ज: ₹36,450

ऑन-रोड प्राइस करीब ₹41.80 लाख

टैक्स और अन्य शुल्क मिलाकर ग्राहक को कार की असली कीमत से करीब ₹17.7 लाख ज्यादा चुकाना पड़ता है। टैक्स बोझ यहां 74% है। अगर GST घटकर 18% हो जाए तो ग्राहकों को ₹1.61 लाख की बचत होगी।


140

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146925