Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुशील रिंकू, केडी भंडारी के बाद अब पुलिस ने सुनील जाखड़ को लिया हिरासत में, भारी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स, देखें Video

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ उनके कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सुनील जाखड़ को अबोहर के काला टिब्बा रोड पर हिरासत में लिया है। जाखड़ अपने समर्थकों के साथ केंद्र की योजनाओं को लेकर अबोहर में भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे समर्थन शिविर में पहुंचने के लिए निकले थे। जाखड़ के साथ ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।  

पंजाब में दिल्ली से लुटेरे आए बैठे हैं- जाखड़
जाखड़ ने कहा कि मुझे इस बात पर भी संदेह है कि भगवंत मान सच में पंजाबी हैं। पंजाब में पहले बाहर से आक्रमणकारी आते थे, अब दिल्ली से लुटेरे आए बैठे हैं चंडीगढ़ में बैठकर कहते हैं कि चुनाव जीतने के लिए साम, दंड, वेद सब करेंगे। अभी तो गिरफ्तारियां हो रही हैं, आगे सिर भी फटेंगे। लोग कहते हैं कि सुनील ने पगड़ी नहीं पहनी। मैं कहता हूं पगड़ी की लाज रख लो।

कल भी पुलिस ने की थी कार्रवाई
बता दें कि पंजाब पुलिस ने कल भाजपा 3 दर्जन शिविरों में पहुंचे लगभग 125 भाजपा नेताओं और वर्करों को हिरासत में ले लिया था। जिसमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी भी शामिल थे। पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा पंजाब प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक ज्ञापन सौंपा था।

पंजाब में खुद को मजबूत करना चाहती है भाजपा
पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने शहरों के साथ-साथ अब अपने कमजोर पक्ष यानी ग्रामीण इलाकों पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार की 8 योजनाओं के सहारे बीजेपी गांवों में एंट्री कर अपना आधार मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post