Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

नंद घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की... देशभर के मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम पढ़ें पूरी खबर

नंद घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की...

देशभर के मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम 

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर : आज पूरे देश भर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं पंजाब में भी मंदिरों में धूम लगी हुई है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग कृष्ण जन्माष्टमी पर सजे हुए मंदिरों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। जहां सभी मंदिरों को सुंदर लाइटों से सजाया गया है वहीं सभी भक्त कृष्ण लल्ला को झूला झुलाने की इच्छुक हैं। इसके कई जिलों से खूबसूरत तस्वीरें सामने आई रही हैं। 

जन्माष्टमी का मुहूर्त
 
आपको बता दें कि, पंडितों के अनुसार इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का आरंभ 15 अगस्त की रात 11:50 मिनट से हो चुका है, जबकि इसका समापन 16 अगस्त की रात 9:35 मिनट पर होगा। जिसके चलते आज रात मंदिरों में भजन संध्या व झांकियों का आयोजन किया जा रहा है।  

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर व्रत रखना अत्याधिक शुभ माना जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल को गंगाजल से स्नान कराकर उन्हें सुंदर कपड़े पहनाए जाते हैं और फिर मोर पंख और भोग लगाकर उनकी पूजा की जाती है। वहीं अगर आपको कोई मंत्र या पाठ नहीं आता है तो आप सिर्फ “हरे कृष्णा हरे राम” का जप कर सकते है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात 12 बजे हुआ था। इसलिए लोग रात तक मंदिरों में रहते है। भगवान का कीर्तन होता है। पूरी रात मंदिर खुले रहते हैं। इस दिन लोग अपने बच्चों को कृष्ण और राधा रानी के रूप में तैयार करके मंदिरों में लेकर आते हैं।


98

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147297