Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP MLA की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान, Video देखो

लुधियाना की आम आदमी पार्टी (AAP) की MLA राजिंदरपाल कौर छिन्ना की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी खनौरी बार्डर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिस कारण वह जख्मी हो गई हैं। उनके साथ गाड़ी में बेटा, पति, सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर मौजूद था। 

देर रात हुआ हादसा
हादसे के बाद  स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को हरियाणा के कैथल में स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां शुरूआती ईलाज के बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। विधायक राजिंदरपाल कौर के चेहरे पर चोटें आई है और टांके भी लगे है। यह हादसा देर रात हुआ जब आप विधायक राजिंदरपाल कौर छिन्ना दिल्ली से लुधियाना आ रही थीं। 

कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गई थीं
बताया जा रहा है कि राजिंदरपाल कौर छिन्ना अमेरिका में किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गई थीं। जिसके बाद वह वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटी थी। दिल्ली एयरपोर्ट से वह अपने घर लुधियाना लौट रही थीं और इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post