Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब को दहलाने की साज़िश बेनकाब  टास्क फोर्स के हाथ लगी IED पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब को दहलाने की साज़िश बेनकाब 

टास्क फोर्स के हाथ लगी IED

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब : एंटी गैंग्सटर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के हाथ गुरुवार को बड़ी सफलता लगी। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा सरहाली के पास जमीन में दबाई गई इंप्रूवाइजड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद की गई।

जिले के एसएसपी दीपक पारिक ने उक्त बरामदगी बाबत पुष्टि करते कहा कि पाक की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के हैंडलर हरविंदर सिंह रिंदा व विदेश बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके द्वारा पंजाब को दहलाने के लिए साजिश रची गई थी।

DGP ने चलाया सर्च अभियान

उक्त आतंकियों द्वारा अपने मॉड्यूल के माध्यम से आइइडी को प्रयोग किया जाना था। डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में एजीटीएफ की विशेष टीम द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया गया।

गांव नौशहरा पन्नूआं (थाना सरहाली) क्षेत्र में विस्फोटक आर्डीनेंस डिस्पोजल (ईओडी) की विशेष टीम बुलाकर आइईडी को नष्ट किया गया। एसएसपी पारिक ने बताया कि थाना सरहाली में केस दर्ज करके पड़ताल की जा रही है।

उधर, डीजीपी गौरव यादव ने एजीटीएफ व तरनतारन पुलिस की सफलता पर कहा कि आइएसआइ द्वारा पंजाब को दहलाने के लिए रची गई साजिश को विफल बनाकर जिम्मेदारी निभाई गई है। आतंकियों के नेटवर्क का सफाया करने के लिए पुलिस वचनबद्ध है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218720

Share this Post