Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से श्री अमरनाथ यात्रा की गई स्थगित पढ़ें पूरी खबर

पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गो से श्री अमरनाथ यात्रा की गई स्थगित

पढ़ें पूरी खबर 

 

जम्मू कश्मीर में हो रही मूसलधार बारिश के कारण आज पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जम्मू-कश्मीर ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि 31 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्रा शिविर से कोई नया जत्था नहीं भेजा गया। मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए यह ऐहतियाती कदम उठाया गया है। अमरनाथजी यात्रा 2025 के दौरान अब तक 3.93 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं।

इससे पहले 17 जुलाई को भी अमरनाथ यात्रा को रोका गया था। उस दौरान अधिकारियों ने बताया कि घाटी में पिछले 36 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण यह यात्रा स्थगित कर दी गई है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार भिदुरी ने कहा, ”पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथ जी यात्रा 17 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर पटरियों पर मरम्मत कार्य करना जरूरी हो गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254645

Share this Post