Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जल्द ही Face, Finger से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, NPCI ने कर दिया ऐलान

देश में इस समय UPI पेमेंट करने के लिए आपको पासवर्ड का इस्तेमाल करना पड़ता है। पर जल्द ही आप अपने फेस और फिंगरप्रिंट से पेमेंट कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) बायोमैट्रिक के जरिए पेमेंट की सुविधा को और भी आसान बनाना चाहती है। इसके बाद UPI पेमेंट करने के लिए पिन की जरूरत ऑप्शनल हो जाएगी।

क्या होता है बायोमैट्रिक पेमेंट
दरअसल बायोमैट्रिक पेमेंट में आप अपने फेस और फिंगरप्रिंट जैसी शारीरिक विशेषताओं का इस्तेमाल करते हैं। यह काफी ज्यादा सिक्योर है, क्योंकि आपके बिना फिंगरप्रिंट और फेस के यह पेमेंट नहीं होगी। फिलहाल आप जैसे अपने फोन को फेस लॉक और फ्रिंगरप्रिंट से खोलते हैं, ऐसे ही UPI पेमेंट भी हुआ करेगी।

आने वाले महीनों में हो सकती है लॉन्च
NPCI ने फिलहाल इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया है कि यह कब लॉन्च होने जा रही है। पर माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। जिससे यूजर्स को पेमेंट करने में और आसानी होगी और यह सुरक्षित भी रहेगा। UPI एप्स में ही इसका अपडेट देखने को मिलेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post