Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर: मिलाप चौक के पास बाइक सवार युवक को घेरा खुद को बैंक मुलाजिम बताकर धमकाया,जांच में जुटी पुलिस पढ़ें पूरी खबर

जालंधर: मिलाप चौक के पास बाइक सवार युवक को घेरा

खुद को बैंक मुलाजिम बताकर धमकाया,जांच में जुटी पुलिस 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर के मिलाप चौक के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर धमकाना शुरू कर दिया। युवक अपने घर से दफ्तर जा रहा था, तभी कुछ बाइक सवारों ने उसका पीछा किया और मिलाप चौक के पास उसे घेर लिया।

पीड़ित युवक के अनुसार, आरोपियों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और बिना किसी वैध कारण के उससे बहस करने लगे और धमकियां दीं। युवक ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस पूरे मामले को लेकर रैंक बाजार के प्रधान और कांग्रेस नेता शैरी चढ़ा भी युवक के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी वास्तव में बैंक कर्मचारी भी हैं, तो भी किसी नागरिक को इस तरह बीच सड़क पर घेरना और डराना धमकाना गैरकानूनी है और यह पूरी तरह अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो चुकी है और वह आरोपियों की बाइक के नंबर की मदद से जल्द ही उनकी पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post