Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नशा करता दिखा पंजाब पुलिस का कर्मचारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एक तरफ जहां पंजाब पुलिस ने राज्य में युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम छेड़ रखी है। तो वहीं दूसरी कुछ पुलिसकर्मी खुद नशे में लिप्त पाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी नशा कता हुआ दिखाई दे हा है। घटना की वीडियो भी सामने आई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पुलिसकर्मी नशा करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में पंजाब पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर कुछ रखकर उसके नीचे लाइटर जलाता और उस पेपर की मदद से मुंह से धुआं निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। 

आमतौर पर चिट्टा पीने वाले लोग ऐसा ही करते हैं। कर्मचारी वर्दी पहने हुए बिस्तर पर बैठा है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उसके एक तरफ खड़ा होकर वीडियो बना रहा है। व्यक्ति फॉयल पेपर का दो बार इस्तेमाल करता है। इसके बाद वह बीड़ी पीने लगता है।  जिम्मेदार चैनल होने के तहत वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

वीडियो होने के बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिकर्मी के खिलाफ विभागी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं पुलिस कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219390

Share this Post