Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

अमेरिका में एक  बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई

ख़बरिस्तान नेटवर्क, नई दिल्ली : अमेरिका में एक  बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अटलांटा में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी काउंटी सरकार के एक अधिकारी ने दी है।

हेनरी काउंटी के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि पुलिस गोलीबारी की इस घटना की जांच कर रही है, जो अटलांटा के दक्षिण में लगभग 40 मील (65 किलोमीटर) दूर लगभग 8,500 लोगों के शहर हैम्पटन में शनिवार सुबह हुई। काउंटी सरकार की प्रवक्ता मेलिसा रॉबिन्सन ने कहा कि मैं पुष्टि कर सकती हूं कि चार लोगों की मौत हो गई है। संदिग्ध अभी फरार है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188810