Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

पंजाब में दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौ'त, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर ट्रक से टकराई

पंजाब के बठिंडा में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में कार में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई और कार पूरी तरह से सड़क पर बिखर गई।

यह हादसा बठिंडा के भुच्चों गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार का टायर अचानक से फट गया था। जिस कारण गाड़ी बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के साथ जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी पूरे सड़क पर बिखर गई और सड़क खून के साथ भर गई।

हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और उनकी पहचान की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188891