Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में शर्मसार हुई ममता, खेत में मिला नवजात का शव हर किसी की आंखे हुई नम

पंजाब में शर्मसार हुई ममता, खेत में मिला नवजात का शव

हर किसी की आंखे हुई नम

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है। घटना फिल्लौर से सामने आई है, जहां नजदीकी गांव समराड़ी में खेत में एक नवजात बच्चा मिला। बताया जा रहा है कि, गत दिन जब किसान अपने खेत में काम करने जा रहा था तो उसे नवजात बच्चा वहां कपड़े में लिपटा पड़ा हुआ मिला, जिसे देख साफ पता चलता था कि बच्चे को जन्म देने के बाद मरने के लिए वहां कपड़े में लपेट कर फैंका गया है।

किसान ने जब उसे ध्यान से देखा तो बच्चे शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी जो दम तोड़ चुका था। किसान की शिकायत पर अपरा पुलिस चौकी से निर्मल सिंह की पुलिस पार्टी ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस अब सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265724

Share this Post