Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में बेअदबी बिल का का मामला गर्माया,  स्पीकर कुलतार संधवा की भाजपा को दो टूक, देखें Video

जालंधर सूर्य एक्लेव में स्थित ट्रिनिटी चर्च ऑडिटोरियम में विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवा और वित्त मंत्री धार्मिक प्रोग्राम को लेकर पहुंचे। जहां वह बिशप जॉस सबेस्टियन का स्वागत करने पहुंचे। जहां स्पीकर कुलतार संधवा ने बताया कि आज चर्च में पादरी को बिशप की जिम्मेदारी पर उन्हें बधाई देने पहुंचे है। 

भाजपा विधानसभा में बेअदबी की चर्चा को लेकर सवाल उठाए गए। जिसमें बेअदबी की चर्चा में एससी भाईचारे के गुरु धाम को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया। जिस पर स्पीकर संधवा ने कहावत देते हुए कहा कि छज्ज ता बोलें छाननी की बोले। जो किसी दलित के माथा टेकने के बाद मंदिर को गंगा जल से नहाते हैं। वही श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मानने वालों की बातों पर तरजीत करेंगे। 

उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सबको बराबर का मान सम्मान देते है। जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेका जाता है तब गुरु रविदास जी को भी माथा टेका जाता है, उस दौरान रामानंद जी, नामदेव जी और भगत कबीरदास जी को भी माथा टेका जा सकता है।  ऐसी बातें पंजाब में नहीं चलेंगी, वह कहीं ओर चला सकते है।

पंजाब के खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा से दरबार साहिब को आठवीं बार धमकी मिलने का जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दरबार साहिब की ओर आंख उठा कर देखने वालों का हाल अच्छा नहीं होगा। हर हालत में दोषी को सजा जरूर मिलेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219505

Share this Post