Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्री राधा माधव मंदिर में झूला महोत्सव व जन्माष्टमी को लेकर विशेष बैठक आयोजित

जालंधर ( राजन ) : श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग के प्रांगण मे ठाकुर जी के झूला महोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व नंद उत्सव मनाने के बारे में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंदिर के चेयरमैन रेवती रमन गुप्ता जी व प्रधान अमित चड्डा ने की | मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में 05 अगस्त पवित्रारोपणी एकादशी से लेकर 09 अगस्त बलदेव पूर्णिमा तक श्री राधा माधव जी का झूला महोत्सव मनाया जा रहा है | जिसमे प्रतिदिन रात्रि 7:30 से 9:45 बजे तक हरिनाम संकीर्तन व हरि कथा का आयोजन किया जायेगा । नित्यप्रति भगवान श्री राधा माधव जी फूल बंगले से सजे हुए झूले पर विराजमान होंगे | 

 

16 अगस्त को सृष्टि के पालनकर्ता देवकी नंदन भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के उपलक्ष में श्री कृष्ण जन्मष्टमी महामहोत्सव मनाई जाएगी गई | श्री कृष्ण जन्मष्टमी के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को प्रात: 6:00 बजे से 8:00 बजे तक मंदिर प्रांगण से एक प्रभात फेरी निकाली जायेगी | 16 अगस्त को रेवती रमन गुप्ता जी जी की अध्यक्षता में मंदिर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद भागवत का पाठ किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे संकीर्तन की शुरुआत मंदिर के युवावर्ग द्वारा की जाएगी और रात 12:00 बजे ठाकुर जी का पंचगव्य से अभिषेक होगा | 17 अगस्त को नन्द महोत्सव के अवसर पर रात को 7:30 से 9:45 बजे तक संकीर्तन होगा और सब को नन्द महाराज जी के भंडारे का प्रसाद वितरित किया जायेगा | मंदिर के यूट्यूब चैनल द्वारा मंदिर का प्रोग्राम लाइव दिखाया जाएगा और शहर में कुछ स्थानों पर एलईडी लगाकर इसका सीधा प्रसारण भी होगा। 

 

इस अवसर पर राममिलन पांडे , अजय अग्रवाल, राजेंद्र लूथरा, हेमंत थापर , राजन गुप्ता, दविंदर शर्मा, अजय अरोड़ा, चेतन दास , मनोज कौशल, ललित अरोड़ा, प्रेम चोपड़ा, दीपक चोपड़ा, संजीव खन्ना, दीपक बंसल, जतिन बंसल, जगन्नाथ शर्मा, केशव अग्रवाल, विजय कुमार, विनय कुमार, अभिलाष शर्मा, केशव वासन, दीपक कुमार, अरुण सचदेवा, मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265364

Share this Post