Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में खाली प्लाट से मिली 7 महीने की लापता बच्ची, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लुधियाना में 7 महीने की लापता बच्ची मिल गई है। बच्ची के मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर बच्ची को कौन उठा ले गया था और किसने बच्ची को खाली प्लाट में छोड़ा है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि बीती रात करीब 12 बजे अपनी मां के साथ सो रही 7 महीने की बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया था। सुबह करीब साढ़े 3 बजे जब घर की बड़ी बेटी पीहू बेड से नीचे गिरी तो वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर मां मीत कौर की आंख खुली तो उसने बेटी दिव्यांशी बेड पर नहीं थी। उसने तुरंत शोर मचाया और बाकी पारिवारिक सदस्यों को इक्ट्ठा किया।

परिवार के सभी सदस्यों ने बच्ची को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में 3 लोग कुछ बाल्टियां लेकर जाते नजर आए हैं। जिसकी फुटेज पुलिस के पास है। पुलिस उन लोगों की भा जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265364

Share this Post