Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सनसनीखेज मर्डर! होटल में युवक पर डंडों से हमला CCTV में कैद हुई दर्दनाक वारदात पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा के हिसार में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक होटल में काम करने वाले युवक पर दो अज्ञात युवकों ने अचानक डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

घटना वोल्कस होटल की है, जो PWD रेस्ट हाउस के पास स्थित है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय पारस उर्फ दीक्षित के रूप में हुई है, जो देव वाटिका का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि घटना के समय पारस होटल के काउंटर पर बैठा था, तभी दो युवक डंडे लेकर अंदर घुसे और बातचीत करने के बहाने पास आए। फिर अचानक उन्होंने हमला बोल दिया। एक ने 9 और दूसरे ने 4 डंडे मारे। खुद को बचाने की कोशिश में पारस होटल से भागा और पास के होटल की बिल्डिंग में जाकर गिर पड़ा। वहीं उसे खून की उल्टियां होने लगीं।

 

होटल स्टाफ ने घायल पारस को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी रही और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पत्नी संजना ने बताया कि पारस ने 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उसका ढाई साल का बेटा भी है। वह मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर आया था और थोड़ी देर बाद वापस होटल चला गया।

 

परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले पारस का किसी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह करीब 15 दिन तक होटल नहीं गया था। हाल ही में उसने दोबारा काम शुरू किया था। बहन ऊषा ने बताया कि उन्हें होटल से ही हमले की खबर मिली।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अर्बन स्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने कहा है कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219506

Share this Post