Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हथियार व्‍यापारी भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रहा है ED पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली : ब्रिटेन में स्थित शस्त्र सलाहकार संजय भंडारी और कुछ अन्य से जुड़े धनशोधन मामले में ED ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति एवं कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। रॉबर्ट वाड्रा सुबह 11 बजे के बाद मध्य दिल्ली स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ शाम 5 बजे के बाद समाप्त हो गई और पूछताछ के दौरान वाड्रा एक बार भोजनावकाश के लिए बाहर गए। 

वहीं सूत्रों ने बताया कि वाड्रा का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वाड्रा को पूछताछ के लिए एक बार फिर से बुलाया जा सकता है, क्योंकि वह भंडारी और उसके परिवार के सदस्यों के साथ अपने वित्तीय संबंधों के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने में कथित तौर पर विफल रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254490

Share this Post