Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कपिल शर्मा के कैफे ने फायरिंग पर दिया बड़ा बयान, हमला दिल तोड़ देने वाला 

कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर सरेआम फायरिंग की गई। फायरिंग की वीडियो भी सामने आई है जिसमें हमलावर एक के बाद एक फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। अब इस मामले पर कैप्स कैफे का बयान भी सामने आया है और उन्होंने लिखा है कि हमने हार नहीं मानी है, जल्द वापसी करेंगे।

हमला दिल तोड़ने वाला, पर हमने हार नहीं मानी
कैप्स कैफे की तरफ से इंस्टा स्टोरी पर लिखा गया है कि हमने इस कैफे को अपनी कम्यूनिटी के बीच इस उम्मीद से खोला था कि वो शानदार कॉफी के साथ खुशी से गपशप कर सकेंगे। हमारे इस सपने पर हिंसा का प्रहार दिल तोड़ने वाला है। इस सदमे से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। 

लेकिन हमने हार नहीं मानी है। आप सभी के सपोर्ट, दुआओं के लिए धन्यवाद। ये कैफे आपके भरोसे की वजह से है। आइए हम साथ में मिलकर हिंसा का विरोध करें। ये सुनिश्चित करें कि कैप्स कैफे ऐसी जगह बने जहां शांति और समुदाय हो। पोस्ट में बताया गया है कि कैप्स कैफे जल्द वापसी करेगा।

7 जुलाई को खोला था कैफे
आपको बता दें कि कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिनी चतरथ ने कनाडा में 7 जुलाई को कैप्स कैफे का उद्घाटन किया था। जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। जिसके बाद 10 जुलाई को किपल के कैफे पर फायरिंग की गई। इस घटना की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265922

Share this Post