Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से एम्सटर्डम व मैनचेस्टर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू

आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से एम्सटर्डम व मैनचेस्टर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : आदमपुर सिविल हवाई अड्डे से एम्सटर्डम और मैनचेस्टर के लिए कनेक्टिंग उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। दोआबा,लुधियाना, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट के लोगों को अब इसका सीधा लाभ होगा। पिछले हफ्ते दो जुलाई को इंडिगो एयरलाइंस ने आदमपुर और मुंबई के बीच सीधी उड़ान शुरू की थी। अब इस उड़ान के साथ अंतरराष्ट्रीय सुविधा भी प्रदान की गई है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। दोनों अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी।

डायरेक्टर पुष्पेंद्र निराला ने कहा कि एयरलाइंस ने जालंधर से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए अंतरराष्ट्रीय सुविधा प्रदान की है, जो कि एक बेहतर अनुभव होगा और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोआबा एनआरआइ भारतीयों का गढ़ है और यहां दोनों देशों में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं। उन्हें इस फ्लाइट से बेहतर सुविधा मिलेगी।

 

एम्सटर्डम पहुंचने में म पहुंचन में 22 घंटे 40 मिनट लगेंगे

डायरेक्टर ने बताया कि आदमपुर से मुंबई के बाद, यात्रियों को जहाज बदलने पड़ेंगे, लेकिन टिकट और बोर्डिंग वही रहेगी। इसके अलावा, एक जगह से दूसरी जगह सामान लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एयरलाइन खुद इसे दूसरे जहाज में शिफ्ट करेगी। एम्सटर्डम और मैनचेस्टर के बीच मुंबई के जरिए उड़ान एक बेहतर सुविधा है, जिसका लोगों को लाभ होगा। एम्स्टर्डम पहुंचने में 22 घंटे 40 मिनट लगेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254484

Share this Post